रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कार की टक्कर से मजदूर की मौत, आरोपी चालक मौके से फरार

By Sahab Ram
On: March 28, 2022 4:56 PM
Follow Us:

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जिला मूंदी के गांव कैशोराय पाटन निवासी बिरम (35) रेवाड़ी के नैचाना रोड़ पर स्थित झुग्गियों में अपने परिवार के साथ रहता था और मजदूरी करता था। रविवार की देर रात वह कोई सामान लेने के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गया था। बिरम के पीछे-पीछे उसका छोटा भाई बिशनलाल पैदल-पैदल आ रहा था। तभी नैचाना कट पर फैमिली ढाबा के सामने हाईवे क्रॉस करते वक्त जयपुर की तरफ से आ रही एक गुरुग्राम रजिस्ट्रेशन नंबर की कार ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित फरार हो गया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

बिशनलाल गंभीर रूप से घायल अपने भाई को पहले बावल अस्पताल और फिर रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। सोमवार को बिरम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

साथ ही पुलिस ने बिशनलाल की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है, परंतु आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment