किसान कल्याण रथ यात्रा 1 जुलाई से, हर गांव तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

By Sahab Ram
On: June 25, 2026 4:12 PM
Follow Us:

हिसार, 25 जून।
  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ राजबीर सिंह ने बताया कि किसानों को कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी उनके गांव स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 1 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक किसान कल्याण रथ यात्रा आयोजित की जाएगी। इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक गांव में एलईडी युक्त प्रचार वाहनों के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रथ यात्रा के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, कृषि यंत्रीकरण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, फसल बीमा योजना सहित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। उप निदेशक डॉ राजबीर सिंह ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और आय में वृद्धि के लिए प्रेरित करना है। रथ यात्रा के दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारी किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और जरूरतों को भी समझेंगे, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से किसानों तक पहुंचाया जा सके।
उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान में कृषि विभाग के साथ बागवानी, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य पालन विभाग भी सक्रिय भागीदारी करेंगे। विभिन्न विभागों के अधिकारी किसानों को विभागीय योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देंगे। इससे किसानों को एक ही मंच पर कई विभागों की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। उप निदेशक डॉ राजबीर सिंह ने जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान कल्याण रथ यात्रा में बढ़-चढक़र भाग लें और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
 

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment