युवा नशे से दूर रखकर विकसित भारत के निर्माण में करें योगदान – कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

By Sahab Ram
On: June 26, 2026 9:59 PM
Follow Us:

चण्डीगढ, 26 जून-   सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय नशा मुक्त भारत पखवाड़ा का समापन समारोह शुक्रवार को हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सतेंद्र नाथ बोस सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनें तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष पखवाड़े की थीम नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान रखी गई थी। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में जनजागरूकता रैलियां, शपथ कार्यक्रम, संवाद, कार्यशालाएं एवं विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार के साथ-साथ समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। प्रदेश में इस समय 155 नशा मुक्ति केंद्र व संस्थानों का मजबूत नेटवर्क हैं, जिनमें माध्यम से 1 लाख 39 हजार पंजीकृत मरीजों का उपचार कर उन्हें नई राह दिखाई गई है। उन्होंने कहा कि नशा कोई आदत नहीं, बल्कि यह एक प्रकार की बीमारी है, जिसका शत प्रतिशत इलाज संभव है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज से 10-15 वर्ष पूर्व हुक्के का चलन लगभग समाप्त हो गया था, लेकिन अब दोबारा से इसका प्रभाव बढ़ रहा है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया की रील के माध्यम से नशा और गन कल्चर युवा पीढ़ी को भटका रहा है। इससे न केवल हरियाणा बल्कि पंजाब और दिल्ली राज्यों के युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए समय रहते इस समस्या को खत्म करने के लिए सरकार और अधिक प्रभावी रणनीति के तहत काम कर रही है।

समारोह का सीधा प्रसारण हाइब्रिड एवं वर्चुअल माध्यम से किया गया

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

समापन समारोह का सीधा प्रसारण हाइब्रिड एवं वर्चुअल माध्यम से किया गया, जिसके जरिए प्रदेशभर के विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों तथा संबंधित एजेंसियों को जोड़ा गया। कार्यक्रम में पुलिस, स्वास्थय, शिक्षा एवं अन्य विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।  कार्यक्रम के अंत में नशे की रोकथाम को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एंजियों तथा अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नशे की रोकथाम को लेकर शपथ भी दिलवाई गई।

इस अवसर पर सेवा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर नसीब फोगाट, उपनिदेशक विशाल सैनी, डॉ दलबीर सैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महावीर गोदारा, सिविल सर्जन डॉ सपना गहलावत, मनदीप मलिक, चंद्र प्रकाश बोसती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment