Kal Ka Mousam: हरियाणा-पंजाब समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट

By Sahab Ram
On: December 25, 2025 6:29 PM
Follow Us:
Kal Ka Mousam: हरियाणा-पंजाब समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mousam: हरियाणा-पंजाब समेत देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है आइए जानते है IMD की ताजा रिपोर्ट क्या है। दिसंबर के शेष दिनों में मौसम काफी तेजी से बदल सकता है। खासकर, पहाड़ी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की आवाजाही रहेगी, जिससे 27, 28 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश बादल छाए रह सकते हैं।

खासकर, लद्दाख और कश्मीर के कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी होने से मौसम काफी चेंज होगा। इस मौसमी सिस्टम का असर 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। इधर, उत्तर भारत में भारी कोहरा और सर्दी से जनजीवन प्रभावित है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़-झारखंड में दिन में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी, जिससे कड़ाके की सर्दी का सिलसिला जारी रहेगा एवं भीषण कोहरे के कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी।

अगले तीन दिनों में नॉर्थ इंडिया में 4 से 5 ड्रिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आ सकती है। तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

दिल्ली कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में मौसम काफी सर्द है और दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। IMD के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.5°C, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 22°C रहने का अनुमान है। सुबह और शाम को कोहरे की लेयर छाई रहेगी, जिससे विजिबिलिटी कम होने से ट्रैफिक सिस्टम काफी धीमा दिखाई देता है।

सीएफएमएस पर लंबित फाइलों का 15 दिन में निपटारा करें सुनिश्चित- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पूरे दिल्ली-एनसीआर में पॉल्यूशन कायम है। यह राहत थोड़े समय के लिए ही रहने के आसार हैं और आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता फिर से खराब हो सकती है। कमोबेश ऐसा ही मौसम नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में स्थिति बेहद खराब हो सकती है।

पंजाब कल कैसा रहेगा मौसम

पंजाब में शीतलहर और कोहरे के ग्राफ में इजाफा होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राज्य के अधिकांश भागों में कुहासा छाए रहने से यातायात धीमा है, जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, बठिंडा में 5.5 डिग्री, गुरदासपुर में 5.4 डिग्री, चंडीगढ़ में 6.7 डिग्री, लुधियाना में 6.3 डिग्री, पटियाला में 6.4 डिग्री और पठानकोट में 6.5°C के आसपास रहने वाला है।

हरियाणा कल कैसा रहेगा मौसम

समूचा हरियाणा भीषण ठंड और कोहरे की चपेट में हैं। IMD ने बताया कि फरीदकोट प्रदेश का सबसे ठंडा जिला है, जहां न्यूनतम तापमान 4.2°C के आसपास है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सप्ताह के आखिर तक राज्य में न्यूनतम तापमान और गिरेगा, जिससे सिहरन वाली सर्दी महसूस होगी।

यूपी कल कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा सरकार किसानों के हित में निरंतर कर रही कार्य, आग से प्रभावित किसानों को मिलेगा शीघ्र मुआवजा

उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों में घना कोहरा विजिबिलिटी को प्रभावित कर रहा है, जिससे सड़क यातायात और ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, संत रविदास नगर, गोरखपुर, देवरिया, मिर्जापुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, खीरी, बाराबंकी, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बागपात, मेरठ, सहारनपुर, हापुड़, अलीगढ़ और आगरा में भीषण कोहरे का अलर्ट है। IMD का अनुमान है कि अगले 3 दिन में 2 से 3 डिग्री न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है, जिससे कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

बिहार इन दिनों घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग ने शीतलहर और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 29 दिसंबर तक ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है। पहाड़ी पर बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर बिहार के मैदानी जिलों में पड़ रहा है। बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण सर्दी में इजाफा होता जा रहा है। यही कारण है कि पूरे राज्य के लिए शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो अगले चार से पांच दिनों तक प्रभावी रहेगा।

IMD ने बताया कि बिहार में ‘कोल्ड-डे’ (शीत दिवस) जैसी स्थिति बनी हुई है। दिन में धूप नहीं निकलने के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पटना में न्यूनतम तापमान गिरकर 11°C तक पहुंच गया है, जबकि कई जिलों में 9 से 10°C के आसपास बना हुआ है। अगले चार से पांच दिनों तक मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है।

कश्मीर कल कैसा रहेगा मौसम

कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रात को आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान कई डिग्री गिरकर जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 27 दिसंबर से एक बार फिर बारिश का दौर शूरू होगा, जिससे घाटी में मौसम खराब होगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन कर हरियाणा में की जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत

नए साल मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान है। दिसंबर को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 30 दिसंबर से एक जनवरी के बीच मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इस मौसम का असर हिमाचल और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों पर पड़ेगा।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारतीय राज्यों में मौसमी गतिविधियां होने की संभावना है। खासकर, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश को लेकर अनुमान है। IMD की मानें तो तमिलनाडु के कई हिस्सों में 28 दिसंबर तक हल्की बारिश और सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

अगले तीन दिनों में तटीय इलाकों, उत्तरी तमिलनाडु, चेन्नई और पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खासकर, पहाड़ी इलाकों नीलगिरी, कोडाइकनाल पहाड़ियों में पाला पड़ने का अलर्ट है। उधर, अंडमान निकोबार में 29 दिसंबर से काफी तेज बारिश हो सकती है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment