ज्योतिबा फुले समाज सेवा के नायक, बाबा साहेब के जीवन से लें कठिन परिस्थितियों में भी सफलता की सीख- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

By Sahab Ram
On: April 24, 2026 8:13 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 24 अप्रैल – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प हैं। इसलिए हमें बाबा साहेब के जीवन से कठिन परिस्थितियों में भी सफलता की सीख लेनी और ज्योतिबा फुले के जीवन से समाज सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हरियाणा सिविल सचिवालय परिसर में कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों द्वारा आयोजित ज्योतिबा फुले एवं बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जंयती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलते हुए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं और नीतियां लागू कर गरीब व्यक्ति के उत्थान के लिए काम किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इन महान विभूतियों के विचारों को केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और नीतियों में भी उतार कर शिक्षा में असमानता, सामाजिक भेदभाव और आर्थिक विषमता जैसी समाजिक चुनौतियां का सामना करना हैं। इन सबका समाधान हमें इन्हीं महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलने से ही मिलेगा।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दोनों महापुरुषों के काम और विचार पर जब भी मंथन करेंगे तो पाएंगे कि महात्मा फुले जो काम अधूरा छोड़ गए थे, उन्हें डा. अंबेडकर ने न केवल आगे बढ़ाया, बल्कि संविधान में प्रावधान करके उसे अंजाम तक पहुंचाया। इस तरह ये दोनों महापुरुष एक ही सामाजिक चेतना की दो कड़ियाँ हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उस वर्ग के उत्थान में लगाया, जिसे सदियों तक उपेक्षित और वंचित रखा गया। इसलिए इन दोनों को ही दबे-कुचले अवाम की आवाज कहा जाता है। महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने 19वीं शताब्दी में छुआछूत, अज्ञानता और अंधविश्वास का अंधकार मिटाने के लिए शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बनाया। उन्होंने न केवल स्वयं शिक्षित होने का मार्ग अपनाया, बल्कि समाज में महिलाओं और उपेक्षित वर्ग को भी शिक्षा से जोड़ने का महान कार्य किया। ज्योतिबा फुले ने अपनी पत्नी श्रीमती सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर भारत का पहला बालिका विद्यालय शुरू किया, जो उस समय एक क्रांतिकारी कदम था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने शिक्षा, समानता और न्याय को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया। उन्होंने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का नारा दिया। यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का उद्घोष था। बाबा साहेब ने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन कभी भी अपने उद्देश्य से विचलित नहीं हुए। उन्होंने भारत के संविधान का निर्माण कर देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा दिया, जिसमें प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और समान अवसर सुनिश्चित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा फुले और बाबा साहेब के विचारों में एक अद्भुत समानता है। दोनों ने ही जाति-पाति एवं छुआछूत, असमानता, अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष किया। दोनों ने शिक्षा को समाज सुधार का आधार माना, दोनों ने दलित वर्गों से उस समय हो रहे सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। दोनों ने ही, एक ऐसे भारत का सपना देखा, जहां हर व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर मिलें।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाबा साहेब व ज्योतिबा फुले वंचित वर्गों की ही नहीं, महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए भी समर्पित थे। वे समाज-सुधार के क्षेत्र में एवं पारिवारिक सुख शांति की दृष्टि से नारी-पुरुष दोनों को समान मानते थे। वे नारी-शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उनका मत था कि शिक्षा ही उनको आत्मनिर्भर बना सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को चुनौती दी, तो बाबा साहेब ने उन कुरीतियों को समाप्त करने के लिए एक मजबूत संवैधानिक ढांचा तैयार किया। यह कहना गलत नहीं होगा कि जहां महात्मा फुले ने सामाजिक चेतना का दीप जलाया, वहीं बाबा साहेब ने उस दीप को संविधान के माध्यम से प्रकाश स्तंभ में बदल दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार ज्योतिबा फूले के मिशन का बाबा साहेब ने अनुसरण किया। उसी प्रकार बाबा साहेब के दिए मार्ग पर चल कर सरकार तेज गति से कार्य कर ही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गरीब परिवारों के लिए जो योजनाएं लेकर आते हैं उनमें बाबा साहेब के विचारों की झलक मिलती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार पंक्ति में खडे अंतिम व्यक्ति को मजबूत करने का कार्य कर रही है। इस प्रकार देश गति से आगे बढ रहा है और हर वर्ग के लिए कार्य हो रहा है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हर व्यक्ति को छत मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1.60 लाख मकान बनाकर दिए गए हैं। इसके अलावा 100-100 वर्ग गज के और 30-30 वर्ग गज के प्लॉट भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी एसोसिएशन की मांगों पर सहानुभूतिपूरक विचार करने का आश्वासन दिया।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के बनाए संविधान से देश में लोकतंत्र चल रहा है और गरीब परिवारों को वर्तमान सरकार में उनका पूरा न्याय मिल रहा है। बाबा साहेब ने कहा कि मनुष्य शिक्षित बनकर ही तरक्की की ओर अग्रसर हो सकता है। इसलिए शिक्षा पर विशेष बल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब महिलाओं के सम्मान के लिए हिंदू कोड बिल लेकर आए। लेकिन वह बिल संसद में पारित नहीं हुआ। इससे आहत होकर उन्होंने कानुन मंत्री से त्याग पत्र दे दिया। बाबा साहेब महिलाओं के सम्मान के बड़े पक्षधर थे।

कार्यक्रम के आयोजक एवं फेडरेशन के प्रधान श्री सत्यवान सरोहा ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक कपूर वाल्मिकी, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजाशेखर वुंडरू, सूचना एवं जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती वर्षा खांगवाल, सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण बोर्ड श्री योगेश कुमार, अतिरिक्त सचिव गृह विभाग श्रीमती वन्दना दिसोदिया, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीन आत्रेय, प्रवीन मलिक, चरणजीत कौर, आनन्द कुमार, दीपेन्द्र मलिक, कमलेश कुमारी सहित भारी संख्या में सचिवालय के अधिकारी एंव कर्मचारी मौजूद रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment