रेवाड़ी में बेखौफ चोर: पुलिस चौके के सामने महज 50 कदम की दुरी पर पलभर में क्रेटा गाड़ी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

By Sahab Ram
On: February 8, 2023 4:23 PM
Follow Us:

रेवाड़ी में चोरी की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही है. बीती रात भी चोर क्रेटा गाड़ी को चोरी करके फरार हो गए.चोरी की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हैरान करने वाली बाते ये कि सेक्टर 3 के जिस मकान के सामने से गाड़ी चोरी हुई है. उससे कुछ कदम की दूरी पर सेक्टर तीन पुलिस चौकी है. हरियाणा टूरिज्म के चेयरमैन और नगर परिषद की चेयरपर्सन का घर भी वहीँ है. इससे आप समझ सकते है कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था का कैसा हाल है.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर स्विफ्ट कार में सवार होकर आयें और फिर गाड़ी को अनलॉक किया और बड़ी आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए. इस घटना का मकान मालिक मुकेश कुमार भट्टेवाला को सुबह सात बजे पता चला जब वो दिल्ली जाने के लिए घर से बाहर निकले.

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जिसके बाद मुकेश ने चोरी की घटना की सुचना पुलिस को दी.. गाड़ी में जीपीएस लगा हुआ था. जिसके आधार पर पुलिस ने गाड़ी को दिल्ली के आसपास होना ट्रेक भी किया. लेकिन अभी तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुँच पाई है.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now