26 मई को मंडल रोजगार कार्यालय में लगेगा रोजगार मेला

By Sahab Ram
On: May 23, 2026 3:54 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 22 मई। 

हरियाणा ने पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण मानदंडों में किया संशोधन

मंडल रोजगार कार्यालय, गुरुग्राम द्वारा 26 मई को प्रातः 9 बजे मिनी सचिवालय स्थित मंडल रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में एडुब्रिज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, स्टारटेक बीपीओ, फाइवफोर्स सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड, ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, भारत पे लिमिटेड सहित विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी।

हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति- पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई तथा डिप्लोमा पास बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। रोजगार कार्यालय की ओर से इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, शैक्षणिक दस्तावेज तथा बायोडाटा साथ लेकर रोजगार मेले में पहुंचे और अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण रोजगार कार्यालय में नहीं है, वे भी रोजगार विभाग के पोर्टल hrex.gov.in पर पंजीकरण करने के बाद रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण की सुविधा रोजगार कार्यालय में भी उपलब्ध रहेगी।

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में न रहें पीछे, आज ही भरें अपना SIR फॉर्म

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment