21 जून को जिला न्यायालय परिसर में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

By Sahab Ram
On: June 17, 2026 9:30 PM
Follow Us:

सिरसा, 17 जून।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर, सिरसा में योग कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला न्यायालय परिसर के साथ-साथ जिला कारागार में भी विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है तथा नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने में सहायता मिलती है।उन्होंने बताया कि जिला न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, एलएडीसी, पीएलए तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त उपमंडल न्यायालय परिसर ऐलनाबाद एवं डबवाली में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment