सीएम मनोहर लाल ने दिए खेतों में जल निकासी तेज करने के निर्देश

By Sahab Ram
On: October 14, 2021 10:33 AM
Follow Us:

सीएम मनोहर लाल ने दिए खेतों में जल निकासी तेज करने के निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जल भराव वाले क्षेत्रों में से पानी की निकासी जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसान समय से अगली फसल की बिजाई कर सकें। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में गुरूवार को रेवाड़ी सहित राज्य के सभी जिला के उपायुक्तों को यह कार्य तय समय सीमा में पूरा करने के लिए कहा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल भी बैठक में मौजूद रहे।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

रेवाड़ी से वीडियो कांफ्रेंस में अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं जिला के प्रशासनिक सचिव वीएस कुंडू व उपायुक्त यशेन्द्र सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मंडियों में फसल की आवक, सड़को की मरम्मत, फसल अवशेष प्रबंधन आदि विषयों की भी समीक्षा की।

अतिरिक्त मुख्य सचिव वीएस कुंडू ने मुख्यमंत्री को रेवाड़ी जिला से संबंधित विषयों से अवगत कराया। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के उपरांत जिला के अधिकारियो को जल निकासी से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जल निकासी के लिए आवश्यकता हो तो और पंपों की व्यवस्था करें ताकि समय से खेतों में से पानी निकाला जा सके। यह कार्य अगले एक सप्ताह के भीतर पूरा होना चाहिए।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि रबी की फसलों का बिजाई सीजन चल रहा है। जिला में डीएपी की आपूर्ति भी लगातार हो रही है। किसानों को डीएपी के साथ-साथ सिंगल सुपर फास्पेट (एसएसपी) के विकल्प को अपनाने के लिए कृषि विभाग की ओर से गांव-गांव जागरुकता कैंप लगाए जाने चाहिए। साथ ही फसल अवशेषों को जलाने की प्रवृति को रोकने के लिए इन कैंप के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण भी अब 17 अक्टूबर तक खुला है। ऐसे में जो किसान अब तक पंजीकरण से वंचित रहें उनको पंजीकरण के लिए जागरूक किया जाए।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment