WhatsApp पर आ रहा इंस्टाग्राम जैसा खास फीचर

By Sahab Ram
On: August 29, 2021 12:48 PM
Follow Us:

WhatsApp पर आ रहा इंस्टाग्राम जैसा खास फीचर

WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए ट्विटर, इंस्टाग्राम और सिग्नल ऐप जैसे खास फीचर लाने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी मैसेज रिस्पांस फीचर (message response feature) पर काम कर रही है। इस फीचर के जरिए यूजर्स चैट में आने वाले मैसेज पर अपना रिएक्शन दे सकेंगे। इससे यूजर्स का चैट एक्सपीरियंस पहले और मजेदार होने वाला है। बता दें कि इस तरह का फीचर फेसबुक और मैसेंजर एप में पहले से मौजूद है। व्हाट्सएप पर फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और जल्द ही यूजर्स के लिए इसे रोल आउट किया जा सकता है।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

वॉट्सऐप के लेटेस्ट अपडेट्स देने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, दूसरे ऐप्स की तरह WhatsApp पर भी मैसेज रिएक्शन फीचर आने जा रहा है। यानी आप फेसबुक पोस्ट की तरह व्हाट्सएप मैसेज पर Happy, Sad, care और Like जैसे रिएक्शन दे पाएंगे। वहीं, रोलआउट के बाद यह फीचर सिर्फ उन्हीं यूजर्स को दिखेगा जो व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल कर रहे होंगे। जबकि पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को अपडेट करने की सलाह दी जाएगी।

WABetaInfo ने नए फीचर से जुड़ा एक स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है। इसमें एक व्हाट्सएप चैट में लिखा दिख रहा है, ‘you received a reaction, Update your version of Whatsapp to see Reaction.’ खास बात है कि मैसेज रिएक्शन का फीचर सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे आईफोन, वेब और डेस्कटॉप वर्जन पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

बता दें कि इंस्टाग्राम पर यूजर्स को मैसेज पर रिएक्शन देने की सुविधा मिलती है। इसके लिए यूजर को मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करना होता है, जिससे उन्हें Love, Laugh, Sad, Angry जैसे छह अलग-अलग इमोजी मिलते हैं। आप इन इमोजी के जरिए सामने वाले के मैसेज पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि व्हाट्सएप पर भी यह फीचर ठीक इसी तरह से काम करेगा।

SOURCE: LIVE HINDUSTAN

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment