घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण

By Sahab Ram
On: June 17, 2026 9:51 PM
Follow Us:

हिसार, 17 जून।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों के निरीक्षण के लिए बुधवार को सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी फ़ील्ड में उतरे। एसडीएम ज्योति मित्तल ने बताया कि सभी बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यों की जांच और उनके समक्ष आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी फ़ील्ड में उतारा गया है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई तक मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य किया जाना है, ऐसे में सही सत्यापन और मैपिंग के लिए समय समय पर फील्ड निरीक्षण भी किए जाएंगे।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल


एसडीएम ज्योति मित्तल ने बताया कि हिसार विधानसभा क्षेत्र में  अब तक 1 लाख 2 हजार 651 मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है, जबकि शेष 83 हजार 764 मतदाताओं की मैपिंग का कार्य अभियान के दौरान पूरा किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई  को किया जाएगा। 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा 18 सितंबर 2026 तक उनका निपटारा किया जाएगा।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment