इनेलो ने अपना मजबूत संगठन बना लिया है जिसके बलबूते 2029 में इनेलो की सरकार बनेगी: रामपाल माजरा

By Sahab Ram
On: July 13, 2026 5:42 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 13 जुलाई। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला से विचार विमर्श करके राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां की। नई नियुक्तियों की सूची जारी करते हुए रामपाल माजरा ने कहा कि इनेलो ने अपना मजबूत संगठन बना लिया है और समय समय पर नई नियुक्तियां की जा रही हैं इसी कड़ी में संगठन का विस्तार करते हुए रतिया से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री रहे रामस्वरूप रामा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव बनाया गया है। वहीं करनाल निवासी मदन मोहन चौधरी को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है उनको भी राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। भिवानी निवासी हनुमान प्रसाद को प्रदेश व्यापार मंडल का राज्य संयोजक बनाया गया है और रतिया निवासी रमेश लाली को टपरीवास प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि आज के दिन भाजपा की जनविरोधी नीतियों उनके द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे भ्रष्टाचार, घोटालों और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करना चाहती है। आज के दिन इनेलो के प्रति लोगों के जो रूझान सामने आ रहे हैं उससे एक बात तय हो चुकी है कि आने वाला समय इंडियन नेशनल लोकदल का है और 2029 में प्रदेश के लोग भाजपा को सत्ता से हटा कर इनेलो की जनसरकार बनाएंगे। 

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment