अंत्योदय मेले में पात्र परिवारों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी, योजनाओं का लाभ देने को मौके पर ही लिए गए आवेदन

By Sahab Ram
On: July 26, 2026 3:30 PM
Follow Us:

सिरसा, 26 जुलाई।
हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (एमएमएपीयूवाई) 2.0 के तहत रविवार को बीडीपीओ कार्यालय, सिरसा में प्रथम चरण के अंत्योदय मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुरुक्षेत्र के लाडवा में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाएं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएं। उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों तथा आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं के लिए आवेदन करने एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
विभागों ने लगाए स्टॉल, बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने लिया भाग
जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड ने बताया कि मेले में ग्रामीण विकास विभाग, हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, हरियाणा महिला विकास निगम, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा कौशल विकास मिशन, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी महासंघ, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, रोजगार विभाग, सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (हरियाणा राज्य इकाई), हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग सहित विभिन्न विभाग ने स्टॉल लगाई। अधिकारियों व कर्मचारियों ने पात्र लाभार्थियों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों तथा आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। लाभार्थियों की पात्रता की जांच कर उन्हें संबंधित योजनाओं के लिए आवेदन करने में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर बीडीपीओ हरीश कुमार, चेयरमैन जसवंत सिंह, डीएम धर्मेंद्र खोथ, एसडीओ अमित पूनिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment