मैनुअल स्कैवेंजिंग से जुड़े व्यक्ति 15 मई तक करवा सकते हैं पंजीकरण

By Sahab Ram
On: May 9, 2026 12:55 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 08 मई।
सीईओ जिला परिषद शिखा ने बताया कि जिला फरीदाबाद में वर्ष 2024-25 के दौरान ‘हाथ से मैला ढोने वालों’ की पहचान हेतु विशेष सर्वेक्षण कराया गया था। सर्वेक्षण के दौरान जिले में मैनुअल स्कैवेंजिंग अर्थात हाथ से मैला ढोने की गतिविधि से जुड़ा कोई भी मामला सामने नहीं आया, जिसके आधार पर जिला फरीदाबाद को ‘हाथ से मैला ढोने वालों से मुक्त जिला’ घोषित किया गया है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने कहा कि यदि इसके बावजूद कोई व्यक्ति हाथ से मैला ढोने की गतिविधि में संलिप्त है, तो वह 15 मई 2026 तक अपने पूर्ण दस्तावेजों सहित स्व-घोषणा पत्र जमा कर अपना पंजीकरण करवा सकता है। संबंधित व्यक्ति मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद/डीआरडीए, फरीदाबाद कार्यालय के कमरा नंबर-405, चतुर्थ तल, लघु सचिवालय, सेक्टर-12 स्थित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) शाखा कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment