स्पा सेंटर में लड़कियों ने युवक को पीटकर छीने पैसे, आहत युवक ने की आत्महत्या

By Sahab Ram
On: February 24, 2022 8:58 AM
Follow Us:

स्पा सेंटर में लड़कियों ने युवक को पीटकर छीने पैसे, आहत युवक ने की आत्महत्या

करनाल के सेक्टर-12 स्थित सुपर मॉल एरिया में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया था. उन लड़कियों की पिटाई से परेशान होकर रामनगर के एक युवक अमन ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है. मेडिकल कॉलेज में पीड़ितों ने सपा सेंटर (Spa Center) की लड़कियों के खिलाफ विरोध जताया.

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

परिवार का आरोप है कि स्पा सेंटर पर कोई बात हुई और उसके बाद वहां की 12 लड़कियों ने उनके बेटे की पिटाई कर दी. परिजनों ने आरोप लगाया कि उन लडकियों ने उसके पैसे भी छीन लिए. परिवार ने पुलिस से मांग की है कि सेक्टर-12 स्थित सुपर मॉल एरिया में जिन लड़कियों ने पिटाई की है, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए. वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई का भरोसा दिया.

स्पा सेंटर में लड़कियों ने युवक को पीटकर छीने पैसे, आहत युवक ने की आत्महत्या

क्या है पूरा मामला

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

सेक्टर-12 में दो जगह पर सपा सेंटर चल रहे हैं. जिस दफ्तर में रामनगर निवासी अमन काम करता था उनका गोदाम के3सी मॉल में है. वहां पर वो गोदाम में सामान रखने गया था. उस मॉल में स्पा सेन्टर हैं जहां गंदे काम होते हैं. किसी बात को लेकर यहां पर 10 से 12 लड़कियों ने उसके साथ मारपीट की गई. अमन ने आरोप लगाया था कि उसके करीब 12 हजार रुपए छीन लिए गए हैं. लड़कियां उसे ब्लैकमेल कर रही हैं. इससे परेशान होकर युवक अमन अपने घर चला गया. बुधवार को युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया.

 

परिजन उसको कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. सिविल लाइन थाना के एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ितों की तरफ से लड़कियों पर मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं. शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच की जाएगी.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

source: news 18 hindi

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment