समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

By Sahab Ram
On: June 15, 2026 8:16 PM
Follow Us:

झज्जर, 15 जून। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में आयोजित समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।
एडीसी जगनिवास ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें विभिन्न कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाता है। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन सीधे आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य कर रहा है।
बैठक के दौरान एडीसी ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से उनके निस्तारण की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए तथा प्रत्येक मामले का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की जवाबदेही का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीटीएम रीतू, सीएमजीजीए खुशी कौशल, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य सुरेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment