कश्मीरी पंडितों के मामले में संसद में बोले सांसद अरविंद शर्मा , कहा उच्च स्तरीय जाँच की जाएँ

By Sahab Ram
On: March 23, 2022 3:13 PM
Follow Us:

रोहतक से सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि कश्मीर पंडितों के मामले को लेकर अलग-अलग माध्यम से सामने आ रहे तथ्यों की जांच के लिए उच्च स्तरीय आयोग गठित किया जाए और जांच भी सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग न्यायाधीश के कराई जाए, जिससे देश के सामने पूरे मामले का पर्दापाश हो सकें। बुधवार को लोकसभा में बोलते हुए सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि कश्मीर में अलगाव वादी ताकतों द्वारा देश को तोड़ने के लिए किए गए षड्यंत्रों की तथ्यात्मक आधिकारिक जांच कराई जाएं और जो भी दोषी मिले उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएं और निर्दाेषों को न्याय दिलाने में कारगर साबित हो सके।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

उन्होंने कहा कि कश्मीर में पंडितों, दलितों , गुर्जरों सहित हिन्दुत्व को कुचलने का प्रयास किया गया है। देश की अखंडता के लिए कश्मीर में धारा 370 को हटाने जैसा महत्वपूर्ण फैसला भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा ही लिया गया है। इसके लिए अन्य दलों की सरकारों ने कभी कोशिश तक नही की। सांसद ने कहा कि अन्याय किसी भी जाति और धर्म के साथ हो रहा हो उसके कारणों को जानकर उसका न्यायसंगत निवारण करना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

सांसद ने कहा कि किसी को भी हक नही है, की वह हमारे महान भारत देश की अखंडता और संप्रुभता को तोड़ने की कोशिश करे। सांसद ने सरकार से आग्रह कि एक उच्च स्तरीय जांच आयोग का गठन करके सभी तथ्यों की न्यायिक जांच कराई जाए। सांसद ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीर से हिंदुओं का पलायन एक दुखद विभीषिका रही है।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

मामले की सच्चाई को धीरे धीरे इस फिल्म के माध्यम से जानने और समझने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में मेरा अपना मत यह है कि यह तमाम तथ्य सिर्फ फिल्म देखने और दिखाने तक सीमित ना रह जाए बल्के उस समय कश्मीर में अलगाव वादी ताकतों द्वारा देश को तोड़ने के लिए किए गए षड्यंत्रों की तथ्यात्मक आधिकारिक जांच करने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच आयोग का गठन किया जाए, जो दोषियों को सजा एवं निर्दाेषों को न्याय दिलाने में कारगर साबित हो सके।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment