रेवाड़ी में 10वीं का पेपर ख़राब होने पर छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान

By Sahab Ram
On: May 1, 2022 1:14 AM
Follow Us:

मिली जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी के गांव गज्जीवास निवासी चंद्रिका प्रसाद की बेटी लक्ष्मी (16) का एक दिन पहले सीबीएसई बोर्ड का 10वीं कक्षा का एग्जाम था। पेपर देने के बाद जब घर पहुंची तो वह काफी उदास थी। उदासी का कारण पूछने पर परिजनों को उसने बताया कि पेपर अच्छा नहीं हुआ। परिजनों ने उसे काफी समझाया, इसके बाद कुछ देर के लिए जरूर नॉर्मल दिखी, लेकिन बाद में उसने घर के ही एक कमरे में जाकर फंदा लगा लिया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

काफी देर बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटकी थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नीचे उतार नागरिक अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment