अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जिला में योगासन खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

By Sahab Ram
On: May 30, 2026 9:40 PM
Follow Us:

सिरसा, 30 मई।

जिला प्रशासन, खेल और आयुष विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में योगासन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ये प्रतियोगिताएं ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित होंगी, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 02 जून, जिला स्तरीय प्रतियोगिता 09 जून तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 15 जून को आयोजित की जाएगी।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

जिला खेल अधिकारी जगदीप ने बताया कि शहीद भगत सिंह स्टेडियम सिरसा में सुबह नौ बजे से पांच बजे के बीच प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित होगी। पहला वर्ग अंडर-18 (10 से 18 वर्ष) तथा दूसरा वर्ग 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग का होगा। पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं अलग-अलग आयोजित की जाएंगी। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

प्रतिभागियों को आसनों के प्रदर्शन से पहले सूर्य नमस्कार का एक राउंड करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक प्रतिभागी को 5 अनिवार्य आसन तथा निर्धारित सूची में से अपनी पसंद के 2 वैकल्पिक आसनों का प्रदर्शन करना होगा। अनिवार्य आसनों के लिए 30 सेकंड तथा वैकल्पिक आसनों के लिए 15 सेकंड का समय निर्धारित किया गया है। योगासन प्रदर्शन का प्रारंभ एवं समापन नमस्ते मुद्रा के साथ करना अनिवार्य होगा।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

प्रतियोगिता कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें सूर्य नमस्कार के लिए 20 अंक, सातों आसनों के लिए 70 अंक तथा वेशभूषा, अनुशासन, माउंटिंग, डिसमाउंटिंग एवं काउंटर पोज के लिए 10 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक आसन का मूल्यांकन योगासन भारत (NSF) के माइक्रो मार्किंग सिस्टम के अनुसार किया जाएगा।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment