महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए इग्नू के कार्यक्रम है सशक्त माध्यम : डॉ. धर्मपाल

By Sahab Ram
On: July 20, 2026 6:30 PM
Follow Us:

करनाल, हरियाणा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का क्षेत्रीय केंद्र करनाल महिलाओं एवं बेटियों को उच्च शिक्षा, कौशल विकास तथा रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल, डॉ. धर्मपाल ने कहा कि आज के समय में महिलाओं की शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला भी है। इग्नू की लचीली एवं किफायती शिक्षा प्रणाली उन महिलाओं और युवतियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो पारिवारिक, सामाजिक अथवा व्यावसायिक कारणों से नियमित शिक्षण संस्थानों में अध्ययन नहीं कर पातीं।

उन्होंने बताया कि इग्नू में महिलाओं के लिए अनेक स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र कार्यक्रम उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से वे अपने ज्ञान, कौशल और करियर को नई दिशा दे सकती हैं। विश्वविद्यालय में बी.ए., बी.कॉम., बी.एसडब्ल्यू. (बैचलर ऑफ सोशल वर्क), एम.ए., एम.कॉम., एम.एसडब्ल्यू. (मास्टर ऑफ सोशल वर्क), एम.बी.ए., एम.सी.ए., बी.सी.ए., बी.एल.आई.एस., एम.एल.आई.एस. सहित अनेक रोजगारपरक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त जेंडर एवं विकास अध्ययन जैसे विशेष कार्यक्रम महिलाओं के अधिकारों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का अवसर प्रदान करते हैं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

डॉ. धर्मपाल ने कहा कि इग्नू के कार्यक्रमों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार घर बैठे अध्ययन कर सकते हैं। इससे गृहिणियाँ, कार्यरत महिलाएँ, ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राएँ तथा वे महिलाएँ जिन्होंने किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी, पुनः उच्च शिक्षा से जुड़कर अपने सपनों को साकार कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य, शिक्षा, प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, उद्यमिता, स्वास्थ्य, पोषण, बाल विकास तथा कौशल आधारित कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्वरोजगार एवं रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध कराते हैं। नई शिक्षा नीति के अनुरूप इग्नू समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम भी प्रारंभ कर रहा है जो भविष्य की आवश्यकताओं और उद्योग जगत की मांग के अनुरूप हैं।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

डॉ. धर्मपाल ने सभी छात्राओं, महिलाओं एवं अभिभावकों से अपील की कि वे इग्नू के जुलाई 2026 प्रवेश सत्र का लाभ उठाएँ। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है, जिससे इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही महिलाओं के आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है तथा इग्नू इस दिशा में देश की लाखों महिलाओं और बेटियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रहा है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment