नशा होता अच्छा तो माँ कहती खा ले मेरे बच्चा : – डॉ. अशोक कुमार वर्मा

By Sahab Ram
On: May 28, 2026 1:43 PM
Follow Us:

रोहतक, 27 मई। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के मार्गदर्शन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रोहतक, राजकीय मॉडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला तथा सैनिक परिवार भवन संस्थान में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के प्राचार्य राजपाल एवं मुख्य अनुदेशक राकेश की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में तीनों संस्थानों के अनुदेशकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नशा भावी पीढिय़ों के लिए अभिशाप है तथा यह मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने कहा कि नशा जीवन में शौक बनकर प्रवेश करता है लेकिन अंतत: व्यक्ति के जीवन को शोक में बदल देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि नशा अच्छा होता तो सबसे पहले माँ अपने बच्चे को नशा करने के लिए देती।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी


उन्होंने कहा कि नशा तस्करी या नशे की बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर नागरिक एनसीबी नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल  NCB MANAS Portal अथवा हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर गुप्त सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को नशा मुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक, अन्य स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment