हाइड्रोजन ट्रेन आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को देगी नई गति : राव इंद्रजीत सिंह

By Sahab Ram
On: July 18, 2026 1:18 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 17 जुलाई।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आज का दिन हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन राष्ट्र को समर्पित किया जाना भारत के परिवहन क्षेत्र में एक नई शुरुआत है। यह उपलब्धि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक परिवहन व्यवस्था के प्रति देश की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत हरित ऊर्जा, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीक के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।

केंद्रीय मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिला जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर गुरुग्राम में आयोजित जिला स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर डीसी उत्तम सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा, मेयर गुरुग्राम श्रीमती राजरानी मल्होत्रा, मेयर मानेसर डॉ इंद्रजीत यादव, भाजपा गुरुग्राम जिला अध्यक्ष श्री सर्वप्रिय त्यागी की विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। 

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

*प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा को मिला समान विकास और आधुनिक रेल सुविधाओं का लाभ : राव इंद्रजीत सिंह*

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष आत्मीय जुड़ाव रहा है। संगठन में दायित्व निभाने के दौरान उन्होंने हरियाणा की आवश्यकताओं और संभावनाओं को निकट से समझा, जिसका लाभ आज प्रदेश को विकास कार्यों के रूप में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद विकास की राजनीति ने क्षेत्रवाद की सोच को पीछे छोड़ दिया है। अब किसी एक क्षेत्र नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा और देश के सभी राज्यों में समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं। देशभर में रेल परियोजनाओं को गति मिली और हरियाणा में भी रेल नेटवर्क के विस्तार, विद्युतीकरण तथा आधुनिक सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा में रेलवे विद्युतीकरण का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया गया, जिससे क्षेत्र को नई विकास गति मिली।

*खेल, स्वास्थ्य और महिला पोषण पर विशेष ध्यान देने का किया आह्वान*

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य, खेल और युवाओं के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। देशभर में नए चिकित्सा महाविद्यालय, एम्स और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है, वहीं ‘खेलो इंडिया’ जैसी योजनाओं ने खिलाड़ियों को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया है और आने वाले वर्षों में भी प्रदेश खेलों में अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने विशेष रूप से मातृशक्ति से आग्रह किया कि वे परिवार के पोषण के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें तथा आयरन युक्त संतुलित आहार अपनाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वस्थ और सशक्त हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

*हरियाणा में आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार, जनता को मिल रहा विकास का लाभ : मुकेश शर्मा*

गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज गति से आधुनिक, आत्मनिर्भर और तकनीक-संपन्न राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जींद से लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हरियाणा के विकास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने वाला है। इन परियोजनाओं से प्रदेश में परिवहन एवं रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी, औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार किया जा रहा है तथा नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ सुशासन, पारदर्शिता और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण हरियाणा आज देश के अग्रणी राज्यों में अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है।

*हरित ऊर्जा का दिया संदेश, ई-वाहनों से पहुंचे अतिथि*

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने का संदेश देते हुए कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथियों ने ई-वाहनों का उपयोग किया। केंद्रीय मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह दिल्ली से ई वाहन तथा गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा ई-रिक्शा में सवार होकर आयोजन स्थल पहुंचे। वहीं गुरुग्राम की मेयर श्रीमती राजरानी मल्होत्रा और भाजपा गुरुग्राम जिला अध्यक्ष श्री सर्वप्रिय त्यागी भी ई-वाहन से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस पहल के माध्यम से स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को अपनाने का संदेश दिया गया तथा हरित ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद एवं आयोजन के नोडल अधिकारी सुमित कुमार, गुरुग्राम की पूर्व मेयर मधु आजाद, भाजपा प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, पूर्व जिला पार्षद विरेंद्र सिंह हब्लु, जिला महामंत्री अजीत यादव तथा मनीष सैदपुर, मार्केट कमेटी पटौदी के चेयरमैन मनोज मोकलवास, नगर निगम गुरुग्राम तथा जिला परिषद के विभिन्न वार्डों से पार्षदगण, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment