दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: February 26, 2022 11:51 AM
Follow Us:

दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शहर के उत्तम नगर में एक विवाहिता की हुई मौत के मामले में दर्ज किए गए दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के गांव पैतपुरा निवासी पुष्पेंद्र के रूप में हुई है।
 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में यूपी के जिला झांसी के गांव राटोसा निवासी कर्णसिंह ने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला के पैतपुरा निवासी पुष्पेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद पुष्पेंद्र रेवाड़ी शहर में आ गया था और उसकी बेटी भी अपने पति के साथ रेवाड़ी की उत्तम नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। नवंबर माह में उसकी बेटी की फांसी लगाने से मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने यहां पुलिस कार्रवाई किए बगैर ही शव को मध्यप्रदेश ले गए थे।

दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

मध्यप्रदेश में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इसके बाद अब मृतका के पिता ने रेवाड़ी पहुंचकर मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया था। इस पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment