योगासन  प्रतियोगिता में झज्जर जिले के सैकड़ों प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

By Sahab Ram
On: June 2, 2026 9:29 PM
Follow Us:

झज्जर, 02 जून। इन दिनों डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल


मंगलवार को जिला में योगासन से जुड़ी प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी ब्लॉकों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयुष अधिकारी डॉ पवन देसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में ब्लॉक झज्जर से स्मृति व तन्नू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार ब्लॉक माछरौली से नैतिक, अंशु व मोनिका, साल्हावास ब्लॉक से प्रिंस व तेजस्वी, बहादुरगढ़ ब्लॉक से दीपांशु, लावण्य, हर्ष व पूनम ने प्रथम स्थान हासिल किया। बादली ब्लॉक से मोहित, अजय, हिमांशी व मन्नू, मातनहेल ब्लॉक से रितिका, सिद्धार्थ, सुरेंद्र व मंजू तथा बेरी ब्लॉक से यश व प्राची प्रथम स्थान पर रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


इसी कड़ी में आयुष विभाग के तत्वावधान में झज्जर और बहादुरगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों को योगाभ्यास कराया गया।
सीनियर सिटीजन क्लब बहादुरगढ़ में आयुष योग सहायक पूनम, ओल्ड एज होम लाइनपार बहादुरगढ़ में आयुष योग सहायक निशा तथा झज्जर सेक्टर छह स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में योग विशेषज्ञ बलदेव आचार्य व आयुष योग सहायक प्रवीण द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। इस दौरान ताड़ासन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं व प्राणायाम का अभ्यास करवाते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment