रेवाड़ी मे मानव तस्करी (human trafficking) के आरोप मे दो लोग गिरफ्तार, होटलों में लड़कियों से कराया जाता था जिस्मफरोशी का धंधा

By Sahab Ram
On: March 7, 2023 5:30 PM
Follow Us:

रेवाड़ी में लड़कियों को जबरन जिस्मफरोशी (prostitution) के धंधे में धकलने का मामला सामने आया है. जहाँ लड़कियों का सौदा करके रेवाड़ी लाया जाता था और फिर उनसे जिस्मफरोशी (prostitution) का धंधा कराया जाता था. लेकिन मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को इस मामले में सुचना मिली और पुलिस ने रेड करके 5 लड़कियों को रेस्क्यू कर लिया है.

रेवाड़ी पुलिस ने टीम गठित करके की रेड

जानकारी के मुताबिक वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज को शहर के नाइवाली चौक स्थित जेपी होटल में जबरन लड़कियों से जिस्मफरोशी (prostitution) कराने की सुचना मिली थी. जिस सुचना पर रेवाड़ी पुलिस ने टीम गठित करके रेड की. रेड के दौरान 5 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है. जबकि होटल संचालक नवीन और होटल के चौकीदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

काम दिलाने के बहाने धकेला जाता था देहव्यापार के धंधे में

पुलिस की शुरूआती पूछताछ में सामने आया है कि सभी लड़कियों अलग–अलग राज्यों की है. जिन्हें काम दिलाने के बहाने दिल्ली लाया गया था. जहाँ से उन्हें देहव्यापार (prostitution) के धंधे में धकेल दिया गया. होटल संचालक ने पुलिस को बताया है कि दलाल 5 हजार रूपए में एक लड़की हफ्ते भर छोड़ने का सौदा तय किया था. पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के मुख्य सरगना तक पुलिस पहुंचेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

human trafficking का मुख्य आरोपी की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस ने मानव तस्करी (human trafficking)  की धाराओं के तहत केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पकड़े गए होटल संचालक नवीन से पुलिस रिमांड के दौरान कई अहम जानकारी निकलकर सामने आएगी और एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश भी होगा.

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now