पेड़ों के बिना मानव जीवन अधूरा, हर व्यक्ति करंे पौधारोपण: चेयरमैन देव कुमार शर्मा

By Sahab Ram
On: July 30, 2026 8:14 PM
Follow Us:


सिरसा, 30 जुलाई।
हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने कहा कि पेड़ों के बिना मानव जीवन अधूरा है। पेड़ों के महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करंे और इनकी देखभाल करते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
वे वीरवार को सीडीएलयू में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहेे थे। इस दौरान मुख्यअतिथ व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों व हरियाणाली को बढ़ावा देने में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों व गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने कहा कि पेड़ों के बिना मानव जीवन पूरी तरह से अधूरा है। यदि हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित भविष्य देना है, तो हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। पेड़ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं और वे वर्षा लाने में सहायक होते हैं। कई पशु-पक्षियों का आशियाना भी पेड़ों  पर ही होता है। उन्होंने कहा कि बिना पेड़ों के जीवन की कल्पना असंभव है। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा के लिए इतिहास में दिए गए महान बलिदानों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हमें इस महान इतिहास और इन वीर गाथाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सिरसा यतिन्द्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि वन हमारी लाइफ लाइन है। पौधारोपण कर उनका पालन-पोषण अपने बच्चों की तरह ही करें। पेड़ वर्षा लाने में सहायक हैं, इसलिए इनका महत्व हमारे जीवन में बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का मुख्य आधार है, जो हमें अमूल्य आॅक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने उपस्थितजन से कहा कि वे न केवल    पौधे लगएं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी पूरी देखभाल भी करें।
भाजपा जिला अध्यक्ष डबवाली रेणु शर्मा ने कहा कि जिला में हरियाली की दिशा में कार्य सराहनीय रहा है, जिसके लिए वन विभाग बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि हर परिवार अपने जन्म दिन, त्यौहार आदि विशेष अवसर पर पेड़ जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं पौधारोपण करती है। खुद के हाथों लगे पौधे को पेड़ बनने में जो खुशी मन को मिलती है, उसकी कोई कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग करना चाहिए।  
इस अवसर पर गत दिवस आयोजित स्कूली प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों जिनमें विधी पुत्री राकेश, नेहा पुत्री जगदीश, चाहत पुत्री विकास भाटिया, आशना पुत्री सुनील कुमार, एंजल पुत्री विनोद कुमार, किरतपाल पुत्री परविंद्र सिंह, कुमकुम पुत्री मदन प्रकाश, शबनम पुत्री इदु मोहम्मद, वर्षा पुत्री कुलदीप कुमार को भी सम्मानित किया गया। इन प्रतियोगिताओं में पेंटिंग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं शामिल थीं, जिनमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि देवकुमार शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इन प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को मंच पर प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में कुलगुरू प्रो. विजय कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल, वन मंडल अधिकारी सतीश कुमार, वन राजिक अधिकारी राजपाल, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, पूर्व अध्यक्ष शीशपाल कंबोज, प्रदीप रातुसरिया, जसविंद्र सिंह पिंकी,गणेश चावरिया, विष्णु शर्मा सहित अन्य मणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment