विटा बूथ आवंटन के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते HSVP का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार*

By Sahab Ram
On: May 30, 2026 9:04 PM
Follow Us:

चंडीगढ़/कैथल, 29 मई।** हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए कैथल में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के क्लर्क संजय को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना SV&ACB अंबाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर संख्या 09 दिनांक 29 मई 2026 दर्ज की गई है।

**क्या था मामला**

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने SV&ACB को शिकायत दी थी कि HSVP कैथल में कार्यरत क्लर्क संजय उसके विटा बूथ के आवंटन से संबंधित कार्य को पूरा करने के बदले 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी सरकारी कार्य करने के लिए अवैध रूप से धनराशि की मांग कर रहा था और बिना रिश्वत दिए उसका कार्य करने से इंकार कर रहा था।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

**शिकायत का सत्यापन कर बिछाया गया जाल**

शिकायत प्राप्त होने के बाद ब्यूरो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत का सत्यापन कराया। आरोपों की पुष्टि होने पर SV&ACB की फतेहाबाद इकाई ने एक सुनियोजित ट्रैप की योजना बनाई। निर्धारित योजना के अनुसार टीम ने आरोपी पर नजर रखी और जैसे ही उसने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत की राशि प्राप्त की, ब्यूरो की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

**BNSS की धारा 105 के तहत की गई कार्रवाई, जांच जारी**

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

 ट्रैप के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का नियमानुसार पालन किया गया। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया और उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है । जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 SV&ACB ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 एवं 1064 पर दें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment