Change boarding station : घर बैठे बोर्डिंग स्टेशन कैसे बदले, जानिए बोर्डिंग स्टेशन बदलने का तरीका

By Sahab Ram
On: April 26, 2023 5:34 PM
Follow Us:

Change boarding station : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अब रेलवे ने बोर्डिंग स्टेशन बदलने का ऑप्शन दिया है. यह सुविधा केवल ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर ही मिलती है. रेलवे ने जानकारी दी है कि IRCTC के टिकट बुकिंग पोर्टल के माध्यम से बोर्डिंग स्टेशन बदला जा सकता है.

बोर्डिंग स्टेशन को बदलने की अनुमति

बोर्डिंग स्टेशन बदलने (Change boarding station) की सुविधा केवल उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जिन्होंने ऑनलाइन IRCTC वेबसाइट की मदद से टिकट बुक की है. VIKALP ऑप्शन की मदद से बुक करवाई हुई टिकटों पर भी बोर्डिंग की सुविधा नहीं मिलेगी.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

 24 घंटे पहले बदलना होगा बोर्डिंग स्टेशन

बोर्डिंग स्टेशन (Change boarding station) में बदलाव यात्रा करने से 24 घंटे पहले ही किया जा सकता है. रेलवे (Indian Railways) के मुताबिक, विकल्प ऑप्शन वाले पीएनआर के लिए बोर्डिंग स्टेशन नहीं बदला जा सकता है. यह सुविधा केवल उन्हे मिलेगी जिन्होंने खुद ही ऑनलाइन या एजेंट्स के जरिए या पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के तहत रेलवे टिकट बुक कराया है. बोर्डिंग स्टेशन बदलने (Change boarding station) का ऑप्शन केवल एक ही बार किया जा सकता है.

बोर्डिंग स्टेशन बदलने का तरीका

  1. अपने लॉगिन आईडी से IRCTC की टिकट बुकिंग पोर्टल पर लॉगिन करें.
  2. ‘टिकट बुकिंग हिस्ट्री’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  3. change boarding point ऑप्शन पर क्लिक करें.
  4. आगे नया बोर्डिंग स्टेशन का चुनाव करें.
  5. इसके बाद Confirmation ऑप्शन पर क्लिक करें.
  6. बोर्डिंग स्टेशन चेंज होने का मैसेज आपके मोबाइल पर आएगा.

 

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

 

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now