वेतन निर्धारण एवं अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ दिलाने हेतु हेमसा जिला कमेटी ने डिप्टी डीईओ को सौंपा ज्ञापन।

By Sahab Ram
On: July 10, 2026 7:19 PM
Follow Us:

रोहतक , 10 जुलाई 2026

हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा), सम्बन्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, जिला रोहतक 

 माननीय अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त विभाग, हरियाणा सरकार, चंडीगढ़ द्वारा जारी आदेश क्रमांक 1/20/2016-5PR(FD) दिनांक 30-06-2026 के अनुसार 2020 बैच से पूर्व के वरिष्ठ लिपिकों को तीन अतिरिक्त वेतन वृद्धि तथा 2020 बैच के लिपिकों को दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ प्रदान किया जाना निर्धारित किया गया है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने कहा कि पात्र लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के वेतन निर्धारण एवं अतिरिक्त वेतन वृद्धि से संबंधित अनेक मामले जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लंबित पड़े हैं, जिसके कारण कर्मचारियों को उनका वैधानिक एवं वित्तीय लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में हेमसा जिला कमेटी ने उप जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सभी लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करने की मांग की l

हेमसा नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान नहीं किया गया, तो संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु आंदोलनात्मक कार्यक्रम घोषित करने के लिए विवश होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर अनिल सिंगला, विरेन्द्र  बुधवार,कमलकांत सहरावत  आदि उपस्थित रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जारीकर्ता:

मुकेश खरब राज्य कोषाध्यक्ष, हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा), रोहतक।

मोबाइल  नंबर – 9466593599

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment