स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा, जींद-सोनीपत रूट पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन पर्यावरण और विकास के क्षेत्र में बनेगा मील का पत्थर

By Sahab Ram
On: July 16, 2026 5:39 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 16 जुलाई- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा के विकास और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के लिहाज से आने वाला 17 जुलाई का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने आगामी दौरे के दौरान प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई अहम विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।  इन परियोजनाओं में जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत के साथ-साथ दक्षिण हरियाणा के लिए बहुप्रतीक्षित भिवानी मेडिकल कॉलेज और महेंद्रगढ़ के कोरियावास मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण भी शामिल है।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

स्वास्थ्य मंत्री  ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भिवानी और कोरियावास में नए मेडिकल कॉलेजों के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए अब बड़े शहरों की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इसके अलावा स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर भी  मिल सकेंगे।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

पर्यावरण और तकनीक के क्षेत्र में इस दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जींद-सोनीपत मार्ग पर देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन का परिचालन शुरू होना पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह कदम न केवल प्रदूषण को कम करने में सहायक होगा, बल्कि भविष्य के हरित परिवहन की दिशा में एक नया मार्ग भी प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि सड़कों के सुदृढ़ीकरण, रेल नेटवर्क के आधुनिकीकरण और चिकित्सा तंत्र को मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे यह कदम आने वाले समय में राज्य की प्रगति को नई दिशा देंगे।

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment