बायोरिमेडिएशन पायलट परियोजना के उद्घाटन के साथ मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) परियोजना का करेंगे शिलान्यास’

By Sahab Ram
On: June 4, 2026 8:26 PM
Follow Us:

चण्डीगढ़, 4 जून – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को गुरुग्राम में राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समारोह में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन तथा हरित विकास से संबंधित विभिन्न पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल बायोरिमेडिएशन पायलट परियोजना का उद्घाटन करेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी नई पहल का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके माध्यम से हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

योग ने विश्व को स्वास्थ्य, संतुलन और शांति का मार्ग दिखाया- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष विष्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित-जलवायु के लिए-हमारे भविष्य के लिए” निर्धारित की गई है। यह थीम जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जैव विविधता को बढ़ावा देने तथा सतत विकास को प्रोत्साहित करने का संदेश देती है।

हरियाणा सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं और अभियानों को धरातल पर क्रियान्वित किया जा रहा है। वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह लगातार प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने, स्वच्छता अपनाने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने का आह्वान कर रहे हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण को केवल सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर जनभागीदारी के माध्यम से एक व्यापक सामाजिक अभियान का रूप देना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।

 बवानीखेड़ा के बीके स्कूल में हुआ खंड स्तरीय योग दिवस का कार्यक्रम

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

योग ने विश्व को स्वास्थ्य, संतुलन और शांति का मार्ग दिखाया- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 बवानीखेड़ा के बीके स्कूल में हुआ खंड स्तरीय योग दिवस का कार्यक्रम

डी.ए.वी.स्कूल रोड़ को अब लगभग 15 फुट को लगभग 44 फुट चौड़ा करके 10 मीटर की सडक साथ दोनो तरफ फुटपाथ   व नहर के उपर लगभग 10 मीटर  पुल बनवाने के लिए   लोकनिर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा को समाजसेवी योगराज शर्मा ने पत्र सोपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ अभूतपूर्व विकास : मिड्ढा

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने योग को अपनाते हुए दिया प्रकृति के साथ जुडऩे का संदेश

योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा : चेयरमैन रोहताश जांगड़ा

Leave a Comment