HBSE 10th,12th EXAM: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू

By Sahab Ram
On: March 29, 2022 10:04 AM
Follow Us:

HBSE 10th,12th EXAM: डीसी ने 30 मार्च, बुधवार से शुरू होने जा रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के तहत परीक्षार्थियों से आह्वान किया कि नकल रहित परीक्षा के साथ सफल भविष्य की ओर युवा शक्ति आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि नकल किसी के भी भविष्य को अंधकारमय बना देती है। डीसी ने बच्चों को परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी परीक्षार्थी बिना डर के परीक्षाएं दें। मेहनत के साथ अपनी तैयारी करें और शांत मन से परीक्षा को पूरा करें। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल में शामिल न हों। नकल रहित परीक्षा ही आपको जीवन में आगे बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में आने वाले अंक किसी की प्रतिभा का प्रमाण नहीं है। प्रत्येक बच्चे में अलग प्रतिभा होती है उसी प्रतिभा के अनुसार बच्चे किसी क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

नकल एक अभिशाप

डीसी ने कहा कि परीक्षार्थियों को समझना होगा कि इन परीक्षाओं में नकल से पास होकर खुद अपने भविष्य को खराब करना है। आज प्रतियोगिता का जमाना है और बिना ज्ञान के प्रतियोगिता से पार पाना आसान नहीं है। नकल रहित परीक्षा समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नकल हमारे बच्चों के लिए एक अभिशाप है और इसे रोकने के लिए सबको मिलकर कदम उठाने की जरूरत है। नकल को लेकर अभिभावकों को भी अपने बच्चों से बात करनी होगी और उन्हें उनके भविष्य को लेकर समझना होगा। सभी मिलकर कोशिश करेंगे तभी नकल रहित परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं।

dc yashender singh

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment