रेवाड़ी: हरियाणा योग आयोग ने राज्य भर में 75 लाख सूर्य नमस्कार करवाने का रखा लक्ष्य

By Sahab Ram
On: January 10, 2023 5:59 PM
Follow Us:

हरियाणा योग आयोग व डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में जिला आयुष अधिकारी डा. एस.के काजल की अध्यक्षता में सूर्य नमस्कार से संबंधित बैठक का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया गया। बैठक में डा. एस.के काजल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रेरणा एवं दिशा-निर्देशानुसार हरियाणा सरकार व हरियाणा योग आयोग ने इस वर्ष राज्य भर में 75 लाख सूर्य नमस्कार करवाने का लक्ष्य रखा है।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि सभी योग संस्थाओं के सहयोग से 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई जा रही है। रामनिवास बेनीवाल ने बताया कि सामूहिक अभ्यास कार्यक्रम 17 से 21 जनवरी सभी जिले के शिक्षण संस्थानों में डी.पी पी.टी.आई व आयुष योग सहायकों के सहयोग से तथा पतंजलि परिवार एवं जिले की सभी योग संस्थाओं के सहयोग से करवाए जाएंगे एवं 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्य कार्यक्रम विद्यालयों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आमजन व सामूहिक एवं योग संस्थाएं आयोग की वेबसाइट 75suryanamaskar.com पर पंजीकरण करवा सकते हैं। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हुए मानसिक रूप से भी सूर्य नमस्कार के द्वारा अपने आप को हम स्वस्थ रख सकते हैं।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

बैठक में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ राकेश छिल्लर ने ओम ध्वनि व गायत्री मंत्र के साथ की। कार्यक्रम की रूपरेखा पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य व हरियाणा योग आयोग के जिला संयोजक व नव सृष्टि योग एवं शोध संस्थान के संस्थापक युद्धवीर ने रखी।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now