हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने किया बीटीएम और आईटीआई का औचक निरीक्षण

By Sahab Ram
On: July 30, 2026 10:33 PM
Follow Us:

भिवानी, 30 जुलाई। हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने गुरुवार को शहर में बीटीएम मील और राजकीय आईटीआई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मील में काम करने वाली मजदूर महिलाओं से बात की। वहीं उन्होंने आईटीआई में छात्राओं से बात कर उनके शिक्षण कार्य और परेशानियों के बारे मेंं पूछा।
  बीटीएम में निरीक्षण के दौरान मीना परमार ने यहां पर आंतरिक शिकायत कमेटी के गठन व उसके कार्य करने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विशेषकर मजदूर महिलाओं से बात करते हुए कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग महिलाओं के साथ खड़ा है। महिलाओं के साथ अत्याचार  या  शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि कार्यस्थल पर उनके साथ किसी प्रकार का गलत व्यवहार होता है तो वे आयोग के पास शिकायत भेज सकते हें। आयोग द्वारा शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से कहा कि उनको किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। वे बिना किसी हिचक के आयोग के पास अपनी शिकायत रख सकती हैं।
वहीं दूसरी ओर उन्होंने राजकीय आईटीआई का भी औचक निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य को चेक किया। उन्होंने छात्राओं की परेशानी के बारे में जानकारी ली। वहीं उन्होंने आईटीआई प्रशासन को निर्देश दिए कि संस्थान के शौचालयों की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। छात्राओं को पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर से अंजू और बाल विवाह निषेध अधिकारी हरबंस कौर भी मौजदू रहीं। 

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment