Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

By Sahab Ram
On: January 20, 2026 6:41 AM
Follow Us:

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम फिर से करवट लेने लगा है। सुबह और शाम को ठंडक सर्दी का अहसास करा रही है। लेकिन दिन में पड़ने वाली धूप लोगों को ठंड से राहत देने का काम कर रही है।

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 25 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इसी बीच लगातार 3 पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से मौसम में बदलाव के साथ कई जगहों पर बारिश के आसार है।

स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत झज्जर जिले में स्वास्थ्य परियोजनाओं का 29 मई को होगा उद्घाटन एवं शिलान्यास


मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 25 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार तीन पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 20 व 21 जनवरी को आंशिक बादलवाई रहने तथा उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 22 से 24 जनवरी को राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है परंतु 24 जनवरी रात्रि से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आने की भी संभावना है जिससे 25 जनवरी से राज्य में ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान हवाओं में बदलाव रहने तथा रात्रि तापमान सामान्य से ज्यादा रहने तथा दिन के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।
इस दौरान अलसुबह व देर रात्रि को कहीं कहीं धुंध भी रहने की संभावना है।

CM Nayab Singh Saini Announces Major Initiatives to Promote Innovation in Horticulture Sector

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment