हरियाणा:1 अप्रैल से सफर होगा महंगा,बदल जाएंगे टोल टैक्स के रेट, जानें कितना बढ़ेगा रेट

By Sahab Ram
On: March 29, 2022 9:29 AM
Follow Us:

हरियाणा में 1 अप्रैल से वाहन चालको को एक और झटका लगने वाला है. कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (KGP) के साथ हरियाणा सरकार (Haryana Government) के सभी टोल रोड़ पर टैक्स (Toll Tax) में बढ़ोतरी होगी. बढ़ी हुईं टोल की दरें 1 अप्रैल से प्रभावी होंगी. अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग रेट तय किए गए हैं.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

हिंदी अखबार दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की सिफारिश पर सड़क एवं परिवहन मंत्रालय केजीपी और हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम की तरफ से केएमपी एक्सप्रेस-वे की टोल दरें निर्धारित करेंगे. टोल टैक्स बढ़ाने के पीछे लॉकडाउन के दौरान हुए घाटे को पूरा करने का कारण बताया जा रहा है. वहीं, लोगों में नाराजगी है कि बिना सुविधाएं ही टोल दरें क्यों बढ़ाई जा रही है.

अब इतना टोल देना होगा

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

केएमपी पर हल्के सवारी वाहन जैसे कार 1.35 रुपए, हल्के वाणिज्यिक वाहन से 2.18 व भारी वाहनों से 4.96 रुपए प्रति किलोमीटर वसूली की जा रही है. कार से 30 से 205 और हल्के व भारी वाणिज्यिक वाहन से 100 से 1490 रुपए तक वसूली की जा रही है. एक अप्रैल से कार चालकों को पलवल से नूंह का 45 रुपए, तावडू का 70 रुपए और गुरुग्राम का करीब 90 रुपए टोल देना होगा.

31 मार्च आधी रात से लागूं होंगे दरें

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

टोल वसूली करने वाली कंपनी के अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि टोल की दरे बढ़ा दी गई है. बढ़ी हुई टोल दरें 31 मार्च आधी रात से शुरू होंगी. इसमें करीब पांच रुपए प्रति किलोमीटर तक की बढ़ोतरी होगी.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment