Haryana: हरियाणा में CM Window के इन अधिकारियों पर गिरी गाज, जारी हुआ ये नोटिस

By Sahab Ram
On: December 30, 2025 8:19 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में CM Window के इन अधिकारियों पर गिरी गाज, जारी हुआ ये नोटिस

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सीएम विंडो का कार्यभार संभाल रहे ओएसडी श्री राकेश संधू ने सभी विभागों के सीएम विंडो नोडल अधिकारियों को अवगत करवाया कि सीएम विंडो और जनसंवाद कार्यक्रम राज्य सरकार की जनता के प्रति प्रतिबद्धता और मुख्यमंत्री की जनता से सीधे संवाद की महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्यमंत्री स्वयं नियमित रूप से इन सीएम विंडो की कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग कर विभागों को निर्देशित करते हैं।

श्री संधू ने आज यहां सीएम विंडो की समीक्षा बैठक के दौरान 5 नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसमें मौलिक शिक्षा विभाग, पंचकूला के नोडल अधिकारी की बैठक में अनुपस्थिति रहने, स्कूल शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी द्वारा एक्शन टेकन रिपोर्ट समय पर सीएमओ में न भेजने, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, नरवाना के सचिव द्वारा “मेरी फसल, मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर डेटा सत्यापन के बिना जारी करने, कैथल जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा गलत खाते में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का भुगतान करने, अतिरिक्त उपायुक्त, करनाल (क्रीड अधिकारी) द्वारा प्रार्थी की आय, बैंक खाता और दिव्यांगता के आंकड़े सत्यापित किए बिना गलत रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने के कारण नोटिस भेजा जाना शामिल है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

बैठक में श्री संधू ने स्पष्ट किया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ सीएम विंडो की समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का तुरंत समाधान सुनिश्चित करें।

साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से पहले दर्ज सभी शिकायतों की सूची संबंधित एडीसी द्वारा मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment