Haryana: हरियाणा के इन शहरों की हुई मौज, इस जगह नई रेलवे लाइन से जमीनें बन जाएगी सोना!

By Sahab Ram
On: January 3, 2026 11:20 AM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा के इन शहरों की हुई मौज

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के GT रोड बेल्ट के लोगों को जल्द ही रेल कनेक्टिविटी में बड़ा फायदा मिलने वाला है। केंद्र सरकार ने कैथल और अंबाला के बीच सीधी रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह मंजूरी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद नवीन जिंदल के अनुरोध पर दी है। वहीं इस प्रोजेक्ट के तहत, कुरुक्षेत्र में रेलवे बाईपास के जरिए एक नई लाइन बनाई जाएगी, आइए विस्तार से जानें…

रेलवे स्टेशन का निर्माण

मिली जानकारी के अनुसार, इस नई रेलवे लाइन के साथ ही, एक नए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के निर्माण का भी प्रस्ताव है। यह स्टेशन ज्योतिसर गांव के पास बनाने की योजना है। सांसद नवीन जिंदल ने प्रस्तावित नक्शा रेल मंत्री को सौंपा है। नया स्टेशन और बाईपास लाइन यात्रियों को सीधी और तेज रेल यात्रा की सुविधा देगी। Haryana News

बदल देगी किस्मत

घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण

जानकारी के मुताबिक, यह नई रेलवे लाइन एक तरह से रेल रिंग रोड का काम करेगी। इसके बनने से कुरुक्षेत्र जंक्शन पर ट्रेनों को इंजन रिवर्स करने की समस्या खत्म हो जाएगी। अभी, अंबाला से कैथल होते हुए नरवाना जाने वाली ट्रेनों को कुरुक्षेत्र जंक्शन पर दिशा बदलनी पड़ती है, जिससे यात्रियों का काफी समय बर्बाद होता है। Haryana News

पहले यह थी समस्या

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे अंबाला और नरवाना के बीच कैथल होते हुए सिर्फ दो ट्रेनें चला रहा है। इनमें रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा ट्रेन और दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस शामिल हैं। इन दोनों ट्रेनों को कुरुक्षेत्र जंक्शन पर इंजन रिवर्स करना पड़ता है, जिस वजह से ये ट्रेनें अक्सर 30 से 50 मिनट लेट हो जाती हैं। Haryana News

राजस्थान जाने वालों का होगा फायदा

जानकारी के मुताबिक, नई बाईपास रेलवे लाइन बनने के बाद, यह समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी और ट्रेनें समय पर चल पाएंगी। अंबाला से नरवाना होते हुए राजस्थान और हिसार जाने वाली ट्रेनों के संचालन का विस्तार करने की संभावना भी बढ़ेगी। Haryana News

21 जून को जिला न्यायालय परिसर में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

रेलवे प्रशासन ने दी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे प्रशासन ने बताया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए सर्वे का काम अप्रैल तक शुरू कर दिया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद, प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी के आधार पर एक DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जाएगी। इसके बाद, निर्माण कार्य को अंतिम मंजूरी दी जाएगी और काम शुरू हो जाएगा। Haryana News

जमीन होगी सोना

जानकारी के मुताबिक, यह हरियाणा के इन जिलों के लिए एक बहुत बड़ा फ़ायदा होने वाला है, क्योंकि कैथल से अंबाला तक एक नई सीधी रेलवे लाइन बनाई जा रही है, जिससे ज़िले में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और जमीन की कीमतें आसमान छूने लगेंगी। Haryana News

इन जिलों को होगा फायदा

बीएलओ घर-घर जाकर भरवा रहे हैं एसआईआर फॉर्म :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

मिली जानकारी के अनुसार, इस रेलवे प्रोजेक्ट के पूरा होने से न सिर्फ कुरुक्षेत्र, कैथल और अंबाला के यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि GT रोड बेल्ट के औद्योगिक और कमर्शियल विकास को भी नई गति मिलेगी। इस प्रोजेक्ट को हरियाणा के रेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment