Haryana: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा पुलिस में जल्द ही बंपर भर्ती की जाएगी। बता दें कि हरियाणा Police भर्ती का मुद्दा विधानसभा सत्र में भी उठाया गया है। हरियाणा Police में 7310 पदों पर भर्ती की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इस बारे में आवश्यक मांग HSSC को नोटिफिकेशन जारी करने के लिए भेज दी गई है। भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी। हरियाणा में Police कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। Haryana News
मिली हरी झंडी
जानकारी के मुताबिक, राज्य के Police विभाग में कुल 25631 कर्मचारियों के पद खाली हैं। सरकार ने 7310 पदों को भरने के लिए हरी झंडी दे दी है। राज्य में सरकारी भर्तियां करने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अतिरिक्त, 2908 Police के पदों को भरने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव विचाराधीन है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, रानिया से INLD विधायक अर्जुन चौटाला की तरफ से सरकार द्वारा राज्य में Police विभाग में स्वीकृत पदों की कुल संख्या और वर्तमान पदों का ब्योरा जिलावार, विभिन्न श्रेणीवार पूछा गया है। विधायक की तरफ से पूछा गया कि इन खाली पदों को भरने के लिए कब तक भर्तियां होंगी।
पूछा सवाल
जानकारी के मुताबिक, Police डिपार्टमेंट में खाली पदों के कारण कानून व्यवस्था में कोई भी परेशानी ना आए, इसके लिए सरकार की तरफ से की गई अंतरिम व्यवस्था को लेकर भी सवाल पूछा गया है। CM सैनी की तरफ से इस सवाल का जवाब देते हुए बताया गया कि राज्य के Police विभाग में कुल 84,765 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 79063 वर्दीधारी और 5702 गैर वर्दीधारी पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में कुल 25631 खाली पदों में से 23189 वर्दीधारी और 2442 गैर वर्दीधारी पद खाली हैं। Haryana News
इतने पद हैं खाली
मिली जानकारी के अनुसार, CM ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बताते हुए कहा कि Police बल की सहायता के लिए 11052 विशेष Police अधिकारी (SPO) और 10,196 होम गार्ड स्वयं सेवकों की तैनाती हुई है। CM द्वारा दिए गए जवाब के मुताबिक Police के वर्दीधारी संवर्ग में हरियाणा Police सेवा के 357 में से 70 पद खाली है। जानकारी के मुताबिक, निरीक्षक के 1309 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 142 पद खाली हैं। उप निरीक्षकों के 4953 पदों में से 1051 पद वेकन्ट हैं। सहायक उप निरीक्षकों के 7788 पद हैं जिनमें से 1106 पद खाली हैं। Haryana News
FSL के पद खाली
जानकारी के मुताबिक, मुख्य सिपाही के 13597 में से अभी भी 6872 पद खाली हैं। सिपाही के कुल 51059 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 13948 पदों पर कर्मचारी नहीं हैं। अगर गैर वर्दीधारी संवर्ग की बात करें, तो 5702 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 2442 पद खाली हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, FSL (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) के 684 में से 538 पद खाली हैं। मिनिस्टीरियल स्टाफ के 803 में से 231 और चतुर्थ श्रेणी के 4215 में से कुल 1673 पदों पर कर्मचारी नहीं हैं।





