हरियाणा रोड़वेज के बेड़े में शामिल होंगी आधुनिक सुविधाओं से लैस बसें

By Sahab Ram
On: February 22, 2022 12:55 PM
Follow Us:

हरियाणा रोड़वेज के बेड़े में शामिल होंगी आधुनिक सुविधाओं से लैस बसें

हरियाणा सरकार के बजट में बस सेवा को बेहतर करने पर भी फोकस होगा। इसके बारे में सोमवार को रोहतक आए प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद्र शर्मा ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया की रोडवेज के बेड़े में 1000 सामान्य बसें, 250 मिनी डीलक्स, 150 सुपर डीलक्स और 50 वॉल्वो बसें शामिल होगी। इन बसों की मॉनीटरिंग सीधे चंडीगढ़ मुख्यालय में होगी। रोडवेज के बेड़े में शामिल होने वाली बसें हाईटेक तकनीक पर आधारित होगी। सभी बसों में जीपीएस सिस्टम लगा होगा।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

 

 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

एक सवाल के जवाब में कहा कि लड़कियों की सुविधा के लिए और बसें चलाने की योजना है,जल्द ही उस पर भी अमल होगा। इन बसों में पैनिक बटन लगा होगा, जिसका कनेक्शन सीधे पुलिस से होगा। पैनिक बटन दबाते ही पुलिस को बस या उसके यात्री के आपात स्थिति में होने की सूचना मिलेगी। बस कहाँ पर मूव कर रही है, इसकी भी लोकेशन पुलिस को मिलेगी।

हरियाणा रोड़वेज के बेड़े में शामिल होंगी आधुनिक सुविधाओं से लैस बसें

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

एक सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की परिवहन सेवा और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बजट आने के बाद बसों को खरीदने प्रक्रिया शुरू होगी और टेंडर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मार्च से रोडवेज में ई-टिकटिंग की सुविधा शुरू होगी।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment