रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

By Sahab Ram
On: March 6, 2024 11:07 AM
Follow Us:

रेवाड़ी में आज सुबह हरियाणा रोडवेज बस और बलेनो कार की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा महेंद्रगढ़ रोड स्थित सीहा गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार सभी मृतक चरखी दादरी के गाँव चांगरोड के रहने वाले थे। मंगलवार को वे धारूहेड़ा कस्बा के पास ततारपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए। रात को शादी समारोह में शामिल करने के बाद सुबह वापिस चरखी दादरी लौट रहे थे। रास्ते में रेवाड़ी महेंद्रगढ़ रोड पर सीहा गांव के पास उनकी कार की सामने से आ रही रोडवेज बस के साथ टक्कर हो गई।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद हुए जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी को कार से बड़ी मुश्किल से बाहर निकालकर तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

इस हादसे में 70 वर्षीय सूरत, 62 वर्षीय प्रताप, 45 वर्षीय अजीत, 40 वर्षीय बिलूराम और 42 वर्षीय सुंदर की मौत हुई है । पुलिस ने मृतकों के शव को शवगृह में रखवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now