नववर्ष की बेला पर हरियाणावासियों को मिला विकास परियोजनाओं का तोहफा, जानिए कहाँ-कहाँ होगा विकास

By Sahab Ram
On: January 6, 2023 4:28 PM
Follow Us:

हरियाणा एक- हरियाणवी एक के मूलमंत्र पर चलते हुए प्रदेश का समुचित विकास करने की प्रतिबद्धता को पुन: दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने आज एक बार फिर 1881 करोड़ रुपये की 167 जन कल्याणकारी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने पहले भी समय-समय पर इसी प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को प्रदेशवासियों को समर्पित किया है। राज्य का समान विकास सुनिश्चित करने के साथ साथ हरियाणा तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है।

इन जिलों में होगा विकास

मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन व शिलान्यास की गई 12 प्रमुख परियोजनाओं में पृथला, पलवल एवं हथीन विधानसभा क्षेत्रों के 84 गांवों के लिए रैनीवैल आधारित पेयजल वृद्धि परियोजना, सतनाली खण्ड के 25 गांवों में नहरी जल पर आधारित पेयजल आपूर्ति के लिए नए जल संशोधन संयंत्र, दिल्ली हिसार रोड, शीला चौक पर ऊपरगामी पुल, रोहतक खरखौदा दिल्ली बॉर्डर रोड पर जेएलएन फीडर और बी एस बी नहर पर स्टील के पुल के कार्य का उद्घाटन तथा भिवानी-हांसी मार्ग का तोशाम र्बाइ –पास से जोड़ने वाले रेलवे ऊपरगामी पुल का उद्घाटन शामिल है।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

इसके अलावा, राय-मलिकपुर (राजस्थान सीमा)-नांगल चौधरी-नारनौल महेन्द्रगढ़-दादरी चार-मार्गी सड़क के निर्माण, हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय हैबिटैट सेंटर, सेक्टर-1, पंचकूला, बड़खल झील के जीर्णोद्धार से सम्बन्धित निर्माण कार्य, झज्जर लिंक ड्रेन को बुर्जी संख्या 5150 से 16500 तक पक्का करने (आर.सी.सी. बाक्स बनाना) व सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास, राजकीय महाविद्यालय, इसराना, पानीपत के भवन का शिलान्यास, स्मार्ट  सिटी, फरीदाबाद सेक्टर-25, जल घर बल्लभगढ़, फरीदाबाद में 15 एम एल डी एस टी पी के निर्माण कार्य, महाग्राम योजना के अन्तर्गत गांव मतलौडा में पेयजल बढ़ौतरी, सीवर लाइन बिछाने एवं मलजल संशोधन संयंत्र के कार्य, करनाल-काछवा-साम्भली-कौल सड़क पर समानांतर सतलुज यमुना लिंक नहर व नरवाना ब्रांच नहर के ऊपर पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है।

आज दी गई मनोहर सौगात में जिला महेंद्रगढ़ को करीब 421.42 करोड़ रुपये की लागत की 3 परियोजनाएं मिली हैं। जबकि पलवल को 187 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाएं, गुरुग्राम को 168.36 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाएं तथा फरीदाबाद को 143 करोड़ रुपये की 8 परियोजनाएं मिली हैं।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

इसी प्रकार, अंबाला को करीब 15.57 करोड़ रुपये की लागत के 4 प्रोजेक्ट, भिवानी को 31.45 करोड़ रुपये के 4 प्रोजेक्ट, चरखी दादरी को 2 करोड़ रुपये की 2 परियोजनाए, फतेहाबाद को 2.31 करोड़ रुपये के 7 प्रोजेक्ट, हिसार को 5.65 करोड़ की 2 परियोजनाएं, झज्जर को  371 करोड़ रुपये की लागत की 23 परियोजनाएँ तथा जींद को 22.76 करोड़ रुपये की लागत की 4 परियोजनाओं की सौगात मिली है।

कैथल को 1.19 करोड़ रुपये की लागत की एक परियोजना, करनाल को 74 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाएं, कुरुक्षेत्र को 1.50 करोड़ रुपये की लागत की 4 परियोजनाएं, नूंह को 37.36 करोड़ रुपये की लागत की 12 परियोजनाएँ और पंचकूला को 105.67 करोड़ रुपये की लागत के 3 प्रोजेक्ट मिले हैं।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

पानीपत को 76 करोड़ रुपये की लागत के 14 प्रोजेक्ट, रेवाड़ी को 35.42 करोड़ रुपये की लागत के 6 प्रोजेक्ट, रोहतक को 86.40 करोड़ रुपये की लागत की 4 परियोजनाएं, सिरसा को 12.24 करोड़ रुपये की लागत के 12 प्रोजेक्ट, सोनीपत को 22.56 करोड़ रुपये की लागत की 5 परियोजनाएँ तथा यमुनानगर को 57.50 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं की सौगात मिली है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now