Haryana Weather Alert: हरियाणा में नये पश्चिमी विक्षोभ से कब होगी बारिश, देखें अगले 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान

By Sahab Ram
On: December 21, 2025 8:31 PM
Follow Us:
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 19 दिसंबर,2025 : मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 24 दिसंबर तक परिवर्तनशील संभावित। इस दौरान 20 दिसंबर से एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 20 दिसंबर रात्रि से 22 दिसंबर के दौरान राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बादलवाई रहने तथा उत्तरी हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी संभावित। संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह धुंध भी रहने की संभावना है। परंतु 23 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित। ##########$$$#### डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। हरियाणा में मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश और उसके बाद कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

HAU हिसार के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ। मदन लाल खीचड़ के अनुसार उत्तर और उत्तर-पश्चिमी कोल्डवेव हल्की से मध्यम गति से चलेगी, जिससे रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 20 दिसंबर तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर डालेगा, जिससे कभी कभी बादल छा सकते हैं। Haryana Weather

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

22 दिसंबर को बारिश की संभावना

IMD के अनुसार, 22 दिसंबर से हरियाणा में कोल्डवेव का प्रकोप शुरू होगा, बादल छाएंगे और हल्की बारिश होगी, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकेगी। Haryana Weather

21 दिसंबर से हरियाणा में दिन के समय बादल छाएंगे और ठंड बढ़ेगी, जिसका सीधा असर गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत समेत कई इलाकों में देखने को मिल सकता है। इसके बाद 22 दिसंबर से मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। इस दिन कोल्डवेव चलेगी, बादल छाएंगे और तापमान में तेजी गिरावट आएगी। Haryana Weather

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

23 और 24 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम ?

वहीं 23 दिसंबर को तापमान में हल्की बढ़त होगी, लेकिन बादल छाएंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। बारिश होने से धुंध और ठिठुरन बढ़ेगी। 24 दिसंबर  को भी पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर असर से कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है। इससे ठंड और बढ़ सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों से सटे जिलों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। Haryana Weather

25 दिसंबर 2025 यानी क्रिसमस के दिन हरियाणा में मौसम ठंडा और नम बना रह सकता है। सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का तापमान सामान्य से कम रह सकता है। Haryana Weather

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

वहीं 26 दिसंबर को मौसम साफ होने के संकेत मिल सकते हैं, लेकिन सुबह का कोहरा बना रह सकता है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment