Haryana: हरियाणा में प्रॉपर्टी ID घोटाला, 3 अधिकारी निलंबित और 10 कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट

By Sahab Ram
On: January 2, 2026 2:09 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में प्रॉपर्टी ID घोटाला, 3 अधिकारी निलंबित और 10 कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट

Haryana: हरियाणा के सोनीपत से बड़ी सामने आ रही है। नगर निगम में प्रॉपर्टी ID बनाने के नाम पर हुई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद विभाग ने जांच के आधार पर 3 वरिष्ठ अधिकारियों जैड.टी.ओ. राजेंद्र चुघ, SDO अभिषेक और तत्कालीन SDO नवरत्न को निलंबित कर दिया है जबकि करीब 10 कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की जा रही है। Haryana News

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत युवाओं से किया संवाद, सिरसा में दिखाया गया सीधा प्रसारण

मिली जानकारी के अनुसार, साल 2020 से मार्च, 2025 के बीच नगर निगम सोनीपत में बनी प्रॉपर्टी ID की जांच में नियमों की अनदेखी और भारी लापरवाही सामने आई है। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने विस्तृत जांच करवाने का निर्णय लिया था। जांच में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां उजागर होने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाया। Haryana News

‘शिक्षा और संगठन से होगा समाज का विकास’ : रणबीर सिंह गंगवा

जानकारी के मुताबिक, शिकायतों की जांच के लिए मुख्यालय स्तर पर सितम्बर माह में 4 सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति का नेतृत्व नगर निगम पानीपत के आयुक्त पंकज कुमार ने किया। मिली जानकारी के अनुसार, समिति को 5 वर्षों के दौरान बनी प्रॉपर्टी ID की जांच कर 2 माह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए नगर निगम से पिछले 5 वर्षों का पूरा रिकॉर्ड भी तलब किया गया।

पात्र परिवारों को पंचायती शामलात भूमि पर बने मकानों का मिलेगा मालिकाना हक : शिखा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment