हरियाणा पुलिस की टीम राजस्थान में गिरफ्तार!, ACB ने 6,00,000 कैश के साथ पकड़ा

By Sahab Ram
On: December 21, 2025 10:01 PM
Follow Us:
Haryana Police team arrested in Rajasthan!

हरियाणा पुलिस की टीम को राजस्थान एसीबी की टीम ने छह लाख रुपये की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह राशि संदिग्ध थी और उसके लिए एसीबी की टीम को पहले से ही सूचनी दी गई थी।

जानकारी के मुताबिक कुचामन डीडवाना एसीबी टीम ने हरियाणा पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और उसकी टीम के कुछ सदस्यों को 6 लाख रुपए की संदिग्ध राशि के साथ पकड़ा है। अजमेर एसीबी की टीम ने कुचामन में यह कार्रवाई की है। पकड़े गए हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर और उसकी टीम के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सब इंस्पेक्टर और उनकी टीम एसीबी की हिरासत में

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर एसीबी टीम शनिवार देर रात को हरियाणा पुलिस टीम की गाड़ी को पकड़ा। एक सब इंस्पेक्टर और उसकी टीम को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास 6 लाख रुपए की नकदी मिली। अजमेर एसीबी टीम ने इस संदिग्ध राशि के बारे में पूछताछ की तो पुलिसकर्मी जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में एसीबी टीम ने उन्हें हिरासत में लिया और एसीबी कार्यालय लेकर आई। हरियाणा पुलिसकर्मियों की गाड़ी एचआर 24 जीबी 2222 को भी जब्त किया गया है।

डरा धमका कर रुपए ऐंठने की शिकायत

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

एसीबी मुख्यालय को गोपनीय सूचना मिली थी कि हरियाणा पुलिस के साइबर क्राइम की टीम कुचामन आई हुई है। साइबर ठगी के एक मामले की जांच के लिए कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा। बाद में उन संदिग्ध लोगों को डरा धमका कर वसूली की गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद एसीबी टीम हरकत में आई तो कुचामन के त्रिशिंगिया में दबिश दी जहां हरियाणा पुलिस की टीम ठहरी हुई थी। तलाशी के दौरान 6 लाख रुपए की नकदी मिलने पर सब इंस्पेक्टर सहित उनकी पूरी टीम को हिरासत में ले लिया गया।

ACB को मिली गोपनीय शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। ACB के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर इकाई ने शनिवार देर रात यह ऑपरेशन अंजाम दिया। पकड़ी गई टीम में सिरसा साइबर क्राइम थाने के सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य शामिल हैं, जो वाहन नंबर HR 24 GV 2222 से यात्रा कर रहे थे।

सूचना मिलते ही अजमेर रेंज के एसपी महावीर सिंह राणावत के पर्यवेक्षण में एएसपी वंदना भाटी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सीआई नरेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम ने कुचामन सिटी थाना क्षेत्र के त्रिसिंगिया गांव के पास अचानक चेकिंग की। इस दौरान हरियाणा पुलिस टीम के पास से 6 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। टीम के सदस्य इस राशि के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment