Haryana News: हरियाणा में HCS अफसरों के लिए आया आदेश, 30 अप्रैल तक ऑनलाइन भरनी होगी प्रॉपर्टी रिटर्न

By Sahab Ram
On: March 3, 2026 9:53 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने एचसीएस (कार्यकारी शाखा) अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपनी चल एवं अचल संपत्तियों की वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न अनिवार्य रूप से ऑनलाइन दाखिल करने के निर्देश जारी किए हैं।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

जारी निर्देशों के अनुसार सभी एचसीएस (कार्यकारी शाखा) अधिकारियों को 31 मार्च, 2026 तक अपने स्वामित्व वाली मौजूदा चल एवं अचल संपत्तियों का विवरण 30 अप्रैल, 2026 तक intraharyana.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन भरना होगा।

वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न भरने के लिए पोर्टल 1 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक खुला रहेगा। 30 अप्रैल के बाद पोर्टल स्वतः बंद हो जाएगा और इसके पश्चात रिटर्न भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न में बीमा पॉलिसियों का विवरण शामिल नहीं किया जाएगा, क्योंकि इस संबंध में पूर्व में जारी निर्देशों में छूट प्रदान की गई है। साथ ही, चल एवं अचल संपत्तियों की विवरणी की हार्ड कॉपी जमा करने की भी आवश्यकता नहीं है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment