Haryana: हरियाणा के इन दो जिलों के बीच चलेगी मेट्रो, हजारों लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

By Sahab Ram
On: December 24, 2025 10:26 AM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा के इन दो जिलों के बीच चलेगी मेट्रो

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में बल्लभगढ़ से पलवल तक नई मेट्रो जल्द ही शुरू होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर रविवार को हथीन अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के नवनिुयक्त चेयरमैन हरजीत डागर के पदग्रहण समारोह में पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हथीन के विकास के कारण किसानों की जमीनों के भाव आसमान छूने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पलवल जिले के विकास के लिए बड़ी परियोजनाओं पर कार्य गति में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इसी कार्यकाल में बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो चलाई जाएगी। Haryana News

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरजीत डागर हथीन के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों को गति प्रदान की गई है। भाजपा सरकार में हरियाणा प्रदेश भी प्रगति के पथ पर अग्रसर है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हथीन क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। हथीन के गांव मानपुर व मिंडकौला में महिला कालेज खोला गया है। क्षेत्र में सडकों का जाल बिछाया गया। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति को दुरुस्त किया गया। Haryana News

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

जानकारी के मुताबिक, हथीन के विकास को नए आयाम देने के लिए हथीन बाईपास रोड का निर्माण किया गया है। हथीन में करोड़ों रुपये की लागत से विश्राम गृह बनाया गया है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment