Haryana Mausam Update : जानिए आने वाली 6 अप्रैल तक मौसम कैसे रहेगा

By Sahab Ram
On: April 2, 2022 8:05 AM
Follow Us:

प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन के प्रभाव से आधे से ज्यादा भारतीय उपमहाद्वीप में तापमान में बढ़ोतरी जारी है। राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश के पश्चिमी दक्षिणी व दक्षिणी पूर्वी जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, सोहना, तावडू, रोहतक, झज्जर, चरखीदादरी, गुड़गांव, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद में भीषण गर्मी पड़ रही है।

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

उन्होंने बताया कि अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य तापमान से 9.0 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। इस बार गर्मी ने अलग-अलग स्थानों पर नये रिकॉर्ड बना रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 38.0 से 42.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस से 22.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

नारनौल व महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 41.6 डिग्री सेल्सियस व 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नारनौल व महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 22.0 डिग्री सेल्सियस व 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वर्तमान में कोई भी मौसम प्रणाली वैस्टर्न डिस्टरबेंस और सागरीय प्रणाली सक्रिय नहीं हो रही है। केवल प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन की वजह से सम्पूर्ण इलाके में नमी और आर्द्रता में कमी होने की वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली शुष्क बनें हुए हैं।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

सम्पूर्ण इलाके में थार रेगिस्तान की गर्म पश्चिमी हवाएं हीट बेव जो 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है और सूर्य की चमकीली जलती तपती लपटों ने आमजन को आफत वाली गर्मी से जूझना पड़ रहा है इस लिए भारतीय मौसम विभाग ने पूरे इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment