Property Verification Portal: हरियाणा सरकार ने लांच किया ‘प्रापर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल’, 88 शहरी निकायों की प्रॉपर्टी का डाटा होगा उपलब्ध

By Sahab Ram
On: April 11, 2023 6:46 PM
Follow Us:

Property Verification Portal: शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार हरियाणा के हर शहर को ‘साफ सिटी-सेफ सिटी’ बनाने के लिए अग्रसर है। इस कड़ी में आज राज्य की सभी 88 शहरी निकायों की प्रॉपर्टी का डाटा सत्यापित करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाने की शुरूआत की है।

प्रापर्टी डाटा में सुधार के विकल्प भी मौजूद

डॉ. कमल गुप्ता ने आज चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय से ‘प्रापर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल’ (Property Verification Portal) को लांच किया। अब कोई भी व्यक्ति अपनी प्रापर्टी के डाटा का सत्यापन http://ulbhryndc.org  पोर्टल पर कर सकता है। पोर्टल में प्रापर्टी डाटा में सुधार के विकल्प भी मौजूद हैं।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

Property Verification Portal

 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

15 मई, 2023 तक प्रॉपर्टी डाटा का कर सकते हैं सत्यापन

डॉ. गुप्ता ने कहा कि कोई भी प्रापर्टीधारक अपनी प्रॉपर्टी (Property Verification Portal) के दस्तावेजों को एक माह अर्थात 15 मई, 2023 तक सत्यापित कर सकता है। नागरिकों की सुविधा के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। अब उन्हें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण या शहरी स्थानीय निकायों के कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे, बल्कि घर पर बैठे ही अपने मोबाइल या लेपटॉप के माध्यम से प्रापर्टी का सत्यापन कर सकते हैं।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now