Haryana: हरियाणा में जॉब सिक्योरिटी पोर्टल लॉन्च, इन लाखों कर्मचारियों को मिलेगा ये फायदा

By Sahab Ram
On: December 25, 2025 5:00 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में जॉब सिक्योरिटी पोर्टल लॉन्च

Haryana: हरियाणा में लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के 1.20 लाख अनुबंध कर्मचारियों के लिए आज से जॉब सिक्योरिटी से जुड़ी नई शुरुआत की गई है।

जानकारी के मुताबिक, उनकी जॉब सिक्योरिटी 2025 नियमों के तहत आवेदन के लिए ऑनलाइन करने और उनके निपटान के लिए www.securedemployee.csharyana.gov.in के नाम से एक Portal शुरू किया गया है। Portal की शुरुआत CM सैनी ने की। इसका कर्मचारियों को करीब 1 साल से इंतजार था। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, 2 दिन पहले मुख्य सचिव (CS) अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में एक लेटर भी जारी किया था। इसमें लिखा था कि अनुबंध कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी का लाभ देने की प्रक्रिया में पारदर्शिता, सटीकता और एकरूपता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब सभी मामलों का निपटान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

जानकारी के मुताबिक, किसी भी प्रकार के भौतिक आवेदन या Ofline आदेश स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उन्हें मान्य माना जाएगा। Haryana News

डॉक्यूमेंट अपलोड

जानकारी के मुताबिक, अनुबंध कर्मचारियों को पंजीकरण कर सभी आवश्यक दस्तावेज 31 जनवरी, 2026 तक Portal पर अपलोड करने होंगे। इसके बाद आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDO) द्वारा सेवा रिकॉर्ड का सत्यापन 28 फरवरी, 2026 तक किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, वित्त विभाग की ओर से पात्र कर्मचारियों के लिए सुपरन्यूमैरेर पोस्ट का सृजन 31 मार्च, 2026 तक किया जाएगा। Haryana News

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

लेटर मिलेंगे

मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित विभागाध्यक्षों की ओर से अंतिम स्वीकृति एवं सेवा सुरक्षा के प्रस्ताव संबंधी लेटर 30 अप्रैल, 2026 तक जारी किए जाएंगे। सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों, मंडल आयुक्तों और उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की देरी या अनुपालन में कमी के लिए जवाबदेही तय की जाएगी।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment